Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

रिक्शा खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष दो घायल

 

जनवाणी संवाददाता  |

बिनौली: थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव में एक प्लाट में रिक्शा खड़ी करने के मामले को लेकर दो पक्षों के लोगों में संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है।

जौहड़ी गांव में गुरुवार को वीरेंद्र पुत्र जगरोशन व जयशर्मा पुत्र ओमदत्त शर्मा का प्लाट में रिक्शा खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गये, इनके बीच जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें वीरेंद्र व जय शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गये।

सूचना पर पहुची यूपी 112 के पुलिसकर्मियों मामले को नियंत्रण में करते हुए दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया इसके  बाद दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पर एक दूसरे के खिलाफ नामदर्ज तहरीर दी है। थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img