जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद से मृतका के घर पर लोगों का आना जाना लगा हुआ है। सोमवार को आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी मृतका के घर पहुंचा।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। इसके साथ ही विरोध में पथराव भी किए जाने की जानकारी मिल रही है।
संजय सिंह हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए उनके घर गए हुए थे। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
A delegation of Aam Aadmi Party (AAP) leaders led by Sanjay Singh meet the family members of the alleged gangrape victim in Hathras. pic.twitter.com/pHx3Q3llgh
— ANI UP (@ANINewsUP) October 5, 2020
परिजनों से मिलने के लिए गए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में राखी बिड़लान विधायक दिल्ली, राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सामाजिक न्याय मंत्री, संजय सिंह राज्य सभा सांसद, हरपाल सिंह चीमा एलओपी नेता मौजूद थे।
हाथरस की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की सदस्य का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को इस प्रकरण का संज्ञान लेना चाहिए। उनका अभी तक गांव में न आना बेहद निंदनीय है।

