Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

गन्ना रस मशीन पलटने से तीन दबे, गंभीर

  • मेरठ के मोहनपुरी के तीन लोग ला रहे थे मशीन

जनवाणी संवाददाता  |

झिंझाना: गुरुवार की देर रात्रि जनपद मेरठ के मोहनपुरी निवासी श्रीकृष्ण पुत्र देवीसहाय, रायबहादुर पुत्र रामप्रसाद, पिंटू पुत्र प्रेमपाल पंजाब से गन्ना रस निकालने वाली मशीन लेकर आ रहे थे। जब वे मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव केरटू के समीप पहुंचे तो गन्ने का रस निकालने वाली मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके नीचे दबकर तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी पर भिजवाया, जहां पर घायलों प्राथमिक उपचार दिया गया। एक युवक के सिर में गंभीर चोट होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायल रायबहादुर ने बताया बुधवार को वह पंजाब के लुधियाना से गन्ने का रस निकालने वाली चरखी लेकर उस पर सवार होकर मेरठ के लिए चले थे। जब वह मेरठ करनाल हाईवे पर गांव केरटू के पास पहुंचे तो चरखी सड़क किनारे पलट गई जिससे तीनों उसके नीचे दब गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img