Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चल रहा विशेष अभियान

  • प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकार ने लिया सुरक्षा का संकल्‍प
  • प्रदेश भर में मिशन शक्ति के कार्यक्रमों की हुई शुरुआत
  • ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का हो रहा निस्‍तारण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: बेटियों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने वाले मिशन शक्ति अभियान के तहत पावन पर्व नवरात्रि‍ के पहले महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्व में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय करने के निर्देश दिए थे। उन्‍होंने कहा कि शाम को पुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर फुट पैट्रोलिंग भी करें।

इसको लेकर सभी विभागों की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। सीएम ने अधिकारियों को महिला कांस्टेबल को बीट स्तर पर तैनात किए जाने के आदेश दिए। दस अप्रैल से सभी विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर महिला बीट अधिकारी के साथ गांव की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर रहीं हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्‍मान और स्‍वावलंबन के लिए योगी सरकार ने प्रदेश भर में इस वृहद अभियान की शुरूआत अक्‍टूबर 2020 से हुई। ऐसे में प्रदेश भर में मिशन शक्ति के कार्यक्रमों की शुरुआत 10 अप्रैल से होगी।

नगरीय वार्ड और गांवों में चलेगा अभियान

प्रदेश में नगरीय वार्ड और गांवों में सप्ताह के एक दिन वृहद् अभियान शुरु कर ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का अधिकारी समयबद्ध ढंग से निस्तारण किया जाएगा। इसको जल्‍द ही वार्ड स्तर पर लागू किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...
spot_imgspot_img