- कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शिविर का समापन, विधायक ने दिए प्रमाण-पत्र
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शिविर का समापन किया गया और वहां मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी से अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
नगर के कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को डेयरी फार्मिंग एव वर्मीकम्पोस्ट शिविर का समापन किया गया। मुख्य अतिथि योगेश धामा विधायक बागपत, राजीव कुमार जैन क्षेत्रीय प्रबंधक कैनरा बैंक बागपत, प्रदीप बसंत थरोट अग्रणी जिला प्रबंधक कैनरा बैंक द्वारा 29 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गए।
विधायक योगेश धामा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने व स्वरोजगार को अपनाकर अपने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का आह्वान किया।
कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए अपना रोजगार करना चाहिए। संस्थान के निदेशक शशी यादव ने आगामी माह में शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम घरेलू विद्युत उपकरणों की रिपेयर एव सर्विस, महिला सिलाई का प्रशिक्षण तथा अन्य कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर अनुज कुमार अग्रवाल, रूपल चौहान फैकल्टी, अनुज कुमार कार्यलय सहायक, धीरज कुमार कार्यलय सहायक, अश्वनी दीक्षित, संजय शर्मा, नवीन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

