- श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर भंडारे का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर प्रात: के समय विधिवत हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने विधिवत पूजन व हवन यज्ञ में आहुति दी। इसके पश्चात भगवान परशुराम की महाआरती कर अपने आराध्य देव की चरण वंदना की। हवन पूजन के उपरांत मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्री परशुराम की एकता साहस शौर्य शक्ति एवं शस्त्र व शास्त्र के ज्ञान को अपने जीवन में उतार कर उनके बताए सन्मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी तथा श्री परशुराम युवा जाग्रति मंच के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज व संरक्षक विजय कौशिक तथा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

