Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

चुनाव में सुस्ती बनी डीजीपी की विदाई का कारण

  • योगी की दूसरी पारी में रफ्तार नहीं पकड़ पाये थे डीजीपी
  • 10 महीने से ज्यादा नहीं रह पाए डीजीपी मुकुल गोयल
  • पूरे चुनाव में डीजीपी ने जनपदों में जाना जरुरी नहीं समझा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश में तमाम डीजीपी हटाये गए हैं, लेकिन किसी भी डीजीपी को हटाने के लिये अपमानजनक शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया। दस महीने तक विश्व के सबसे बड़े सूबे के पुलिस मुखिया रहने वाले मुकुल गोयल की विदाई कई बार अपमानजनक तरीके से हुई। कारण साफ है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों का मानना है कि मुकुल गोयल के अंदर वो आग मुख्यमंत्री को देखने को नहीं मिली, जिसकी उम्मीद भाजपा सरकार की दूसरी पारी में की जा रही थी।

पूरे प्रदेश में ऐसी कई अपराधिक घटनाएं हुई, जिससे सरकार को संकट का सामना करना पड़ा। वहीं सरकार के अपराध मुक्त प्रदेश के दावों को डीजीपी सही साबित करने में नाकामयाब रहे। खुद भाजपा संगठन और संघ ने मुख्यमंत्री से इस बात की नाराजगी जाहिर की थी कि कई जनपदों में पुलिस की अकर्मण्यता के कारण पार्टी को नीचा देखना पड़ा था।

आईपीएस मुकुल गोयल को 2000 में सहारनपुर के एसएसपी पद पर रहते हुए उस वक्त सस्पेंड कर दिये गये थे, जब भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय पाल शर्मा की हत्या कर दी गई थी। यहीं नहीं 2006 में पुलिस भर्ती में हुए बड़े घोटाले में भी इनका नाम आया था और जांच के दायरे में फंस गए थे। मायावती सरकार में मुकुल गोयल आगरा के एसएसपी थे।

जब मायावती सरकार ने अधिकारियों को निलंबित करना शुरु किया तो मुकुल गोयल दिल्ली चले गए थे। दरअसल, विधानसभा चुनाव में डीजीपी मुकुल गोयल ने मन लगाकर काम नहीं किया था। कई जनपदों से मुख्यमंत्री को शिकायतें भी मिल रही थी। वहीं बढ़ते अपराधों खासकर वेस्ट यूपी में पार्टी की किरकिरी भी हुई थी।

कौन हैं मुकुल गोयल?

1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल में बीटेक करने के साथ मुकुल गोयल ने मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री हासिल की थी। 1987 में आईपीएस बनने के बाद उनको सबसे पहले एएसपी नैनीताल बनाया गया। इसके बाद उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एसपी सिटी बरेली के बाद उनका एसएसपी का सफर शुरु हुआ। सबसे पहले अल्मोड़ा, जालौन, मैनपुरी, आजमगढ़, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, मेरठ में एसएसपी रहे। मुकुल गोयल कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img