Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

कालोनी का गेट बंद, कालोनीवासियों का हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मोदी कॉलोनी में 250 परिवारों के साथ प्रतिदिन नई समस्या सामने आ रही है। पहले पेयजल व विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई और शुक्रवार को पावली रोड स्थित सी टाइप कॉलोनी का गेट ईंट लगाकर पूरी तरह बंद किया जा रहा था। लोगों ने जानकारी मिलने पर जमकर हंगामा किया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

लोगों ने मोदी प्रबंधन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बताते चले कि 15 जुलाई को मोदी रबर व कॉन्टिनेंटल के बीच करार खत्म हो गया था। जिसके बाद मोदी कॉलोनी के 250 परिवारों की पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई थी। परंतु अधिकारियों व कैंट विधायक के हस्तक्षेप के बाद 15 अगस्त तक पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।

16 अगस्त को दोबारा पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई। छठे दिन भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही। मोदी रबर ने तीन दिन पहले नोटिस चस्पा किए थे, जिसमें गेट बंद करने की बात कहीं गई थी। शुक्रवार को पावली रोड स्थित सी टाइप कॉलोनी के गेट को ईंट लगाकर पूरी तरह बंद किया जा रहा था।

जब इसकी जानकारी कॉलोनी में रहने वाले लोगों को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। कॉलोनी निवासी बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, सुनील, सतेंद्र राय, रामनरेश, शंभुराय आदि ने बताया कि इस गेट के जरिए बहुत से परिवार जनता कॉलोनी से पानी की व्यवस्था कर रहे है।

वहीं, फल, सब्जी व घर का अन्य सामान लाने के लिए भी यहां रह रहे परिवार इसी गेट से बाजार जाते हैं। गेट बंद होने से यहां रहने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

लोगों ने गेट बंद किए जाने पर जमकर हंगामा किया और सामान फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। हंगामा कर रहे लोगों ने गेट बंद का कार्य रोकने की मांग की, जिस पर कार्य रोक दिया गया। लोगों ने कहा कि यदि गेट बंद किया गया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img