Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर महापंचायत को लेकर रालोद ने कसी कमर

  • हस्तिनापुर जोन के अध्यक्ष यशवीर सिंह ने लिया जायजा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: हाथरस में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी और समर्थकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आगामी आठ अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए रालोद ने कमर कस ली है। हस्तिनापुर जोन के अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने शामली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

मंगलवार को रालोद की बैठक शहर के माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन की अध्यक्षता तथा बाबूराम पंवार के संचालन में हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हस्तिनापुर जोन के अध्यक्ष चौधरी यशवीर हसंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर निरंकुशता की सभी सीमाएं लांघ चुकी है।

हाथरस में दलित बेटी को इंसाफ दिलाने एवं उसके परिजनों को सुरक्षा देने की बजाय स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। बेटी बचाओ व बेटी पढाओ का नारा देकर सत्ता में आई सरकार में आज नारी का सम्मान सम्पूर्ण देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि हाथरस में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व उनके समर्थकों पर शासन की सह पर पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बतापूर्वक जो लाठी चार्ज किया गया उससे लोकतंत्र शर्मसार है।

यह गरीब, मजदूर और मजलूमों के लिए न्याय की आवाज दबाने का प्रयास है। रालोद जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि आगामी 8 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी। शामली जनपद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के अनुयायी किसान, मजदूर अपने वाहनों एवं संसाधनों से हजारों की संख्या में मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए सेक्टर के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

इस अवसर पर रणधावा मलिक, अनवार चौधरी, रिषिराज राझड, सोहनपाल कसेरवा, बिजेन्द्र मलिक, वाजिद अली प्रमुख, देवेन्द्र तोमर, सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, विक्रांत जावला, हरेंद्र ताना, रजनीश कोरी, मुकेश सैनी, सर्वेश सिंभालका, सुधीर खाटियान आदि मौजूद रहे।

49 5

ऊन तहसील पर रालोद का प्रदर्शन

हाथरस में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के गए राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से लोकदल कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इसको लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

साथ ही, लाठीचार्ज की घटना पर रोष जताते हुए इसे शर्मनाक व अमानवीय करार दिया। आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। लोकतंत्र में आवाज उठाने पर बर्बर लाठीचार्ज किसानों के सम्मान व स्वाभिमान पर चोट है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मणि अरोरा को सौंपा।

प्रदर्शनकारियों में मोहित खाटियान, पंकज सरोहा, आकाश कुमार, अंकुर, अमित राठी, विपिन, अनुभव, योगेश आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img