Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में पन्द्रह हजार का इनामी गोमांस तस्कर गिरफ्तार

  • बाइक व अवैध असलाह बरामद

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: क्षेत्र के बड़ौत रोड नहर की पटरी के पास पुलिस मुठभेड़ में एक गोमांस तस्कर घायल हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है। गोमांस तस्कर की गोली से एक सिपाही भी जख्मी हुआ है।
दो अक्टूबर को बुढ़ाना पुलिस ने कस्बा निवासी गोमांस तस्कर नोशाद उर्फ बिलौरी को मुटभेड में गिरफ्तार किया था।

नौशाद उर्फ बिलौरी ने अपने दो और साथियों के नाम बताये थे। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी व कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल द्वारा एक टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने बड़ौत रोड नहर की पटरी के पास एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया।

61 2
गोमांस तस्कर की गोली से घायल पुलिसकर्मी शिवकुमार त्यागी।

बाइक सवार बाइक छोड़कर खेतों में घुस गया। पुलिस टीम भी बाइक सवार के पीछे खेतों में घुस गई। बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसमें एक पुलिसकर्मी कांस्टेबल शिवकुमार त्यागी भी बाइक सवार की गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

क्षेत्रधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने खुलाशा करते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी कामिल उर्फ कल्लू पुत्र जब्बार गांव हरर्रा थाना सरूरपुर का रहने वाला है। जिसके पास से काले रंग की एक बिना नम्बर की स्प्लेंडर बाइक एक तमंचा दो जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

यह बहुत शातिर किस्म का अपराधी है। पकडे गये अपराधी पर पन्द्रह हजार का इनाम भी है। बुढ़ाना में दो अक्टूबर को हुई मुठभेड़ में गोकशी व पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के मामले में भी फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी पर लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी का अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img