Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

सीएम के आदेश के बाद चला अवैध टैक्सी स्टैंडों पर पुलिस का चाबुक

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने 48 घंटों में अवैध टैक्सी व बस स्टैंडों को समाप्त करने के आदेश के बाद हरकत में आई सिविल व यातायात पुलिस ने शामली शहर में कैराना रोड पर अवैध टैक्सी स्टैंडों को हटाया। पुलिस ने कई वाहनों को भी जब्द किया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में प्रदेशभर के अधिकारियों के साथ सडक सुरक्षा को लेकर बैठक की थी। जिसमें मुख्यमंत्री ने अगले 48 घंटों में प्रदेशभर से अवैध टैक्सी व बस स्टैंडों को हटाने, डग्गामार वाहनों के सीज करने आदि कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

गुरुवार को शामली सदर कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने मिलकर शहर में कैराना रोड से अवैध टैक्सी स्टैंड को हटवाया तथा कई वाहन भी जब्त किए।

इसके अलावा रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया। वहीं शामली शहर में मिल रोड पर अभी तक पुलिस ने अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img