Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

मुश्किल घड़ी में राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिली सरकार से राहत

  • मेरठ के मुक्केबाज सुनील चौहान और तीरंदाज नीरज चौहान को पांच-पांच लाख रुपये देने का किया ऐलान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आर्थिक संकट के दौर से जूझ रहे मेरठ के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को आखिरकार सरकार द्वारा राहत मिल ही गई। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दोनों खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये की धनराशी देने का ऐलान मंगलवार को कर दिया। शहर का नाम देश में रोशन करने वाले मुक्केबाज सुनील चौहान और तीरंदाज नीरज चौहान लॉकडाउन के बाद से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जिसके बाद सब्जियां बेचकर भी गुजारा करने पड़ा। सरकार द्वारा धनराशि की घोषणा के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय स्तर पर पदक झटकने वाले दोनों भाई सुनील और नीरज कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। मुक्केबाज सुनील और तीरंदाज नीरज के पिता अच्छे लाल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खाना बनाने का काम करते हैं, लेकिन लॉकडाउन में आर्थिक तंगी ने उनके परिवार की कमर तोड़ दी।

07 6

जिस कारण दोनो खिलाड़ियों को अपने पिता के साथ ठेले पर सब्जियां तक बेचकर गुजारा करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी एडवोकेट रामकुमार वर्मा ने वीडियो के माध्यम से दोनों भाइयों का दर्द बयां किया था, साथ ही 11-11 हजार रुपये की मदद भी की थी। इसके कुछ समय बाद ही दोनों खिलाड़ियों को मदद पहुंचाने का ऐलान सरकार द्वारा कर दिया गया है।

08 6 e1602038489484

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने भी खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने दोनों खिलाड़ियों का फोटो भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। मुक्केबाज सुनील ने बताया कि लॉकडाउन के बाद आर्थिक संकट से जूझने के कारण पिता के साथ गली-मोहल्लों सब्जियां बेचीं। मंगलवार को खेल मंत्रालय से फोन कॉल के जरिए इस संबंध में सूचना मिली। जिसके बाद किरेन रिजिजू सर का ट्वीट भी देखा, तो काफी खुशी हुई। वहीं, उनके पिता अच्छे लाल और माता प्रेम शीला ने भी सरकार के इस फैसले पर बेहद खुशी जाहिर की।

राष्ट्रीय स्तर पर पदक झटक चुके हैं दोनो भाई

कैलाश प्रकाश स्टेडियम परिसर में ही रहने वाले दोनो राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील व नीरज राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके हैं। 18 वर्षीय सुनील चौहान मुक्केबाजी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहीं, नीरज तीरंदजी प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर स्तर पर रजत पदक झटक चुके हैं। नीरज सोनभद्र हॉस्टल में रहते हैं, लेकिन संक्रमण के चलते इन दिनों परिवार के साथ स्टेडियम में रह रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img