जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद पर बम गिराने संबंधी दिए गए विवादित बयान को लेकर जिले में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने इस बयान को निंदनीय और चिंताजनक बताते हुए प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हैं और कुछ लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन को बिना देरी के कठोर कदम उठाने चाहिए।पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि यह बयान समाज में नफरत फैलाने वाला है और ऐसे लोग मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होते हैं, जो केवल ध्यान आकर्षित करने के लिए इस तरह की बातें करते हैं।
उन्होंने कहा कि कानून के तहत समान और निष्पक्ष कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सामाजिक माहौल खराब करने की हिम्मत न कर सके।इसी मामले में भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की थी।
उन्होंने कहा था कि इस तरह के बयान सामाजिक माहौल को बिगाड़ने वाले हैं और प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।इस पूरे मामले में दारुल उलूम देवबंद को लेकर दिए गए बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

