Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

एसपी सिटी ऐक्शन में, फैंटम पुलिस को दिया टास्क

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति कितनी सजग है। इसका खुलासा मंगलवार देर रात हुआ। एसपी सिटी ने शहर के फैटम पुलिस के रिस्पांस टाइम को चेक करने के लिये बच्चा पार्क चौराहे पर तलब कर लिया। वायरस सेट पर एसपी सिटी ने महानगर फैंटम पुलिस को बच्चा पार्क पर पहुंचने के निर्देश दिए। जिसके बाद फैंटम पुलिस कर्मियों मे हड़कंप मच गया। चंद मिनटों में सभी थानों की फैंटम बच्चा पार्क चौराहे पर पहुंच गई।

एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी कैं ट डा. इराज राजा ने फैंटम पुलिस टास्क देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधियों नजर रखे। सुबह से शाम तक घटनाओं को रजिस्टर दुरुस्त करे। क्षेत्र में जनता से आपसी तालमेल रखे। घटना होने पर आपराधियों को आसानी पकड़ सके।

जनता के बीच आपराधियों के मनोबल बढ़ने नहीं दे। आम लोगों से अपील करें आपराधियों की सूचना देकर पुलिस सहयोग करें। क्षेत्रों में घूमने वालें संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल तलाशी लेकर पूछताछ करें। शाम के वक्त बाजारों में लगातार गश्त करें, ताकि अपराधी वारदात को अंजाम नहीं सके।

व्यापारियों से तालमेल बनाकर रखे। छोटी-सी भी घटनाओं का रजिस्टर दुरुस्त करें। कोविड-19 संक्रमण के चलते सभी को मास्क पहनने के लिये कहें। अगर कोई व्यक्ति मास्क नहीं लगता मिलता तो उसका चालान कर जुर्माना भी करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img