Friday, July 10, 2026
- Advertisement -

बारिश ने मौसम को कर दिया सुहाना, गर्मी से मिली निजात

  • मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ऐसे ही रहेगा मौसम में परिवर्तन

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मई के महीने में पिछले दो दिन से मौसम सुहाना हो रहा है। जिसके चलते तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश का प्रकोप जारी है। हालांकि दिन में बारिश से राहत है, लेकिन इन्हीं गर्मी का थोड़ा असर दिन में बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी अगले 24 घंटे मौसम का रुख ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम में परिवर्तन होगा और फिर से गर्मी का प्रकोप शुरू होगा।

17 17

मई के महीने में प्रचंड गर्मी का रुख देखने को मिल रहा था। जिसके चलते लोगों को गर्मी से परेशानी हो रही थी। गर्मी का रूप और लू के थपेड़े के कारण लोग घरों में कैद हो रहे थे। एसी और कूलर गर्मी के प्रकोप के कारण फेल हो रहे थे, लेकिन पिछले दो दिन से मौसम का प्रकोप अचानक तब्दील हो गया। जिसके चलते तेज तूफान के साथ बारिश का प्रकोप शुरू हो गया। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

19 13

राजकीय मौसम वैधशाला पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 एवं न्यूनतम आर्द्रता 56% दर्ज की गई। बारिश 13 मिमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. उदय प्रताप शाही का कहना है कि अगले 24 घंटे मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। उसके बाद फिर से गर्मी का प्रकोप शुरू होगा। जिसके चलते लोगों को फिर से परेशानी उठानी पड़ेगी।

दो दिन में 49 मिमी हुई बारिश

मई के महीने में पिछले दो दिन से बारिश का प्रकोप बना हुआ है। अब तक 49 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष के मुकाबले अभी 10 मिमी बारिश कम हुई है, लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बार पिछले वर्ष का मई के महीने में रिकॉर्ड टूट जाएगा। बारिश होने से जहां लोगों में गर्मी में राहत महसूस की है। वहीं, लोगों को गर्मी से छुटकारा भी मिला है।

बारिश होने से फसलों को मिली राहत

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि बारिश होने से फसलों को काफी राहत मिली है। बेल वाली फसलों को खासकर गर्मी से राहत मिली है। जिसके चलते किसानों को कुछ हद तक छुटकारा मिला है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: झमाझम बारिश से NCR को राहत, लेकिन सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले...

Share Market: ग्लोबल बाजारों की तेजी का असर, सेंसेक्स 77 हजार के पार पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को...

Bijnor News: सांप के काटने से आठ वर्षीय बालिका की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

जनवाणी ब्यूरो | नगीना: थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में...

Bijnor News: पुरैनी के सामने स्कॉर्पियो की टक्कर से दो वृद्ध व्यक्तियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नगीना-धामपुर फोरलेन मार्ग पर बुधवार पूर्वाह्न ग्राम...
spot_imgspot_img