Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

नामित पार्षद व सभासदों के लिए आगे बढ़ने का अच्छा अवसर: मदन कौशिक

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि नामित हुए पार्षद व सभासदों के लिए आगे बढ़ने का अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि शासन ने उन्हें जिस उम्मीद से नामित किया है उस पर उन्हें खरा उतरना चाहिए।जनता की सेवा करने के साथ ही विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचे। इस कार्य में उन्हें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

जनता को लगना चाहिए कि नामित पार्षद और सभासद सरकार के नुमाइंदे हैं। जिन्हें जनता की सेवा के लिए सरकार की ओर से नामित किया गया है।सभी अच्छा कार्य कर अपने आप को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करें।ताकि भाजपा संगठन और सरकार उन्हें और आगे बढ़ने का अवसर दे सके।

उन्होंने कहा है कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर अच्छा कार्य कर रही है । शहरी विकास मंत्री ने नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में सभासद नामित हुई रीना तोमर को बधाई दी और कहा है कि वह नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य करें ताकि जनता को योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ मिल सके। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि पिछले कई दिनों से देखने में आ रहा है कि सभी नामित पार्षद व सभासदों का बड़े ही जोश में होश के साथ जनता के द्वारा स्वागत किया जा रहा है।

इससे साफ है कि शासन द्वारा पात्रों को ही नामित किया गया है। अन्य लोगों को भी जल्द कहीं ना कहीं अवसर जरूर दिया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने रीना तोमर को सभासद नियुक्त करने पर शहरी विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें भरोसा दिया है कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर और भी अच्छे से कार्य करेगी।

जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों के साथ ही अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों को गति प्रदान की जाएगी। नामित हुई सभासद हो रीना तोमर ने मदन कौशिक का आभार जताया और उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री ने जो उन्हें सभासद के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगी।

नगर पालिका परिषद के सभी कार्यक्रमों योजनाओं और विकास कार्यों में विशेष भागीदारी कर भाजपा और जनता का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ ही स्वच्छता अभियान को और अच्छे से धरातल पर वास्तविकता दी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img