Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

सरकारी आवास को कब्जामुक्त की मांग, धरना प्रदर्शन किया

  • महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण कार्य का बहिष्कार किया
  • सीएमओ व एसीएमओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: संविदा नर्स स्टाफ द्वारा सरकारी आवास पर कब्जा करने और एक महिला सरकारी कर्मचारी के खाते से आवास का किराया काटे जाने व अनियमितताओं के खिलाफ जांच करने वाले अधिकारी का स्थानान्तरण होने से क्षुब्ध महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा स्टाफ से आवास को कब्जा मुक्त कराने और मेडिकल के नाम पर पैसे ऐठने वाले आरोपी को प्रभारी बनाए जाने का विरोध करते हुए पीएचसी में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

दोपहर बाद सीएमओ व एसीएमओ ने पीएचसी पहुंच कर धरना दे रही महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

बुधवार को महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने आवास कब्जामुक्त ना होने पर सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम का भी बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। साथ ही सीएमओ पर सरकार के एक मंत्री के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की गई है।

सोमवार को मातृ शिशु एंव परिवार कल्याण समिति की ब्लाक अध्यक्ष वर्षा रानी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देते हुए कहा था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत संविदा कर्मचारी नर्स स्टाफ के रूप में तैनात की गई है। जबकि मुख्य उपकेन्द्र पर बीएचडब्लू सर्वेश रानी और पुष्पा वर्मा की तैनाती है। लेकिन सर्वेश रानी के आवास पर पूर्णिमा चौधरी ने कब्जा कर रखा है।

जबकि सर्वेश रानी के सरकारी वेतन से एचआर के रूप में लगभग दो हजार रुपए प्रति माह भी काटे जा रहे है और आवास पर कब्जा चार साल से संविदा कर्मचारी ने कर रखा है। ज्ञापन में कहा गया था कि 20 सितम्बर को सरकारी आवास पर अवैध कब्जे की शिकायत सीएमओ एंव प्रभारी चिकित्साधिकारी से की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सर्वेश निराला ने कार्यवाही का आशवासन दिया था।

आवास खाली किये जाने को कहना खुद उन्हे ही उस समय भारी पड़ गया डा. निराला का ही नजीबाबाद से तबादला कर दिया गया। महिला कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केन्द्र नजीबाबाद में व्याप्त अनियमितताओं की जांच कराने, प्रभारी चिकित्साधिकारी रहे डा. सर्वेश निराला का तबादला निरस्त करने, संविदा कर्मचारी से आवास खाली कराएं जाने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते हुए महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी थी।

संविदा कर्मी स्टाफ नर्स पूर्णिमा चौधरी ने डा. सर्वेश निराला पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए साजिश के तहत धरना प्रदर्शन कराने तथा मानसिक उत्पीड़न करने की बात कही है। धरना प्रदर्शन करने वालो में वर्षा रानी, मोनिका, सर्वेश रानी, सर्वेश गौतम, कविता, कमलेश, पुष्पा, अंजू आदि मौजूद रही। उधर दोपहर बाद सीएमओ डा. विजय कुमार यादव व एसीएमओ पीआर नायर ने पीएचसी पहुंच कर आंदोलनरत महिला कर्म चारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

सरकारी आवासों पर कब्जे के मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं निराला के स्थानान्तरण निरस्त करने की मांग पर उन्होंने कहा कि स्थानान्तरण करना या रोकना उनका अधिकार क्षेत्र है इसके लिए दबाब नहीं बनाया जाना चाहिए। इसके बाद महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img