Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

आज का राशि फल

दिनाॅक- 28 मई–2022 ई दिन शनिवार–सूर्यदेव- उत्तरायण में
विक्रमीसंवत-2079 शाके 1944 देशी -महिना-संक्रान्ती से 15 ज्येष्ठ
ज्येष्ठ–कृष्ण -पक्ष– 13 त्र्योदशी –तिथि–दोपहर–1:10 बजे तक , रहेगी। भरणी–नक्षत्र, शोभन–योग , भद्रा–दोपहर–1:10 बजे से अगले दिन सुबह-2:03 बजे तक ,मास शिवरात्री व्रत सावित्री-चौदस, चंन्द्रमा–मेष –राशि में, राहु—-शुक्र–(मेष)–राशि में,– , -केतु— (तुला)– राशि में -गुरु—शनि–(कुंभ) -राशि –में—-मंगल–बृहस्पति–(मीन) राशि में—बुध—सूर्य—-(वृष) राशि में
राहुकाल–प्रातः 9:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है

https://www.easyhindityping.com/hindi-to-english-translation

शनिवार

मेष

Mash 21
बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। पूरा दिन बैठकर ऊबने की बजाय ब्लॉगिंग करें या कोई रोचक किताब पढ़ें।

वृष

Virash 21

घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे।

मिथुन

Methun 21

बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं।

कर्क

Kark 21

अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है।

सिंह

Sigh 21

अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे। जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज़्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहासुनी हो ही सकती है। लेकिन आज इससे बचने की कोशिश करें।

कन्या

Kanya 23

वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं को शान्त रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं।

तुला

Tula 22

अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। क्योंकि न सिर्फ़ यह आपके लिए कुछ ख़ास फ़ायदेमंद साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज़ भी कर सकता है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौक़े हैं आज आपके पास। काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता।

वृश्चिक

Varashik 23

जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। आज आपका जीवनसाथी बद-से-बदतर व्यवहार कर सकता है।

धनु

Dhanu 22

बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएँ। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।

मकर

Makar 22

कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा। परिवार के साथ किसी मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाने की संभावना है। हालाँकि इससे आपका ख़र्चा काफ़ी बढ़ सकता है।

कुंभ

Kumbh 21

सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा। आप आराम करने में क़ामयाब नहीं हो पाएंगे, क्योंकि आपके कुछ तथाकथित दोस्त आपको आराम करने नहीं देंगे। हालाँकि हर सिक्के का एक अच्छा पहलू भी होता है – इस मौक़े का उपयोग आप दोस्ती की डोर मज़बूत करने में भी कर सकते हैं, इससे बाद में आपको फ़ायदा भी मिलेगा।

मीन

Meen 23

पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।


janwani address 182

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img