Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

सड़कों की मरम्मत सहित कई मांगों को लेकर भाकियू भानू ने ज्ञापन दिया

  • एसडीएम से शीघ्र समस्याओं के निराकण की मांग की

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: भाकियू भानू के कार्यकर्त्ताओं ने सड़कों की मरम्मत व शेष गन्ना भुगतान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया तथा कहा कि सड़कों की खस्ता हालत से किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि गन्ने का भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों को शहरो से जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत कराई जाए और ओवरलोड वाहन, जेसीबी मशीन लगा कर किए जा रहे खनन व अवैध खनन को रूकवाया जाए।

कोरोना कोविड काल के दौरान किसानों का ऋण जमा करने हेतू दबाव नहीं बनाया जाए। जिला हाथरस में संलिप्त, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में अंकित मलिक, लोकेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, नरेश प्रधान, अरूण अंसारी, तनवीर अहमद, मारूज अंसारी आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img