डिजिटल फीचर डेस्क |
कलर्स टीवी पर आने वाले शो ‘छोटी सरदारनी’ की एक्ट्रेस ‘निमृत कौर अहलूवालिया’ जल्द ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही है।
टीवी एक्ट्रेस भी अपने कदम आगे जमाते हुए नज़र आ रही है। चाहिए वो ‘मृणाल ठाकुर’ हो जिन्होंने काफी कम समय में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है, या अब ‘निमृत कौर अहलूवालिया’ जो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही जल्द ही इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस निमृत कौर आहलुवालिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शो में ‘महर’ से लेकर ‘सहर’ तक के उनके किरदार को खूब पसंद किया गया है।
लेकिन, अब निमृत कौर आहलुवालिया के फैंस को एक और खुशखबरी मिलने जा रही है। निमृत जल्द ही इंटरनेशनल स्तर पर डेब्यू करने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले काम कर रही है और अभी अमेरिका में है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

