Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

तेज आंधी और बारिश ने ठप की विद्युत आपूर्ति

  • बिजली नहीं आने से गर्मी में हुआ बुरा हाल

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: शनिवार की रात तेज आंधी और बारिश ने विद्युत आपूर्ति को ठप कर दिया। कई जगह विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गए तो कहीं विद्युत खंभे टूट गए। जिसके चलते रातभर विभिन्न गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। मगर विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आंधी के चलते आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ।

पिछले कई दिन से मौसम का मिजाज सख्त चल रहा है। दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है तो रात में मौसम करवट ले रहा है। शनिवार की रात भी मौसम का मिजाज बदला तो आसमान पर बादल छा गए। धूल भरी तेज आंधी के चलते कई जगह विद्युत खंभे टूट गए तो विभिन्न स्थानों पर पेड़ टूटकर लाइन पर गिर गए। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

देहात में रातभर बिजली नहीं आ सकी। कुछ देर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दिलाई। मगर बिजली ठप होने से परेशान अधिक बढ़ गई। रविवार को भी दिनभर लाइन दुरुस्त करने का काम जारी रहा। वहीं तेज आंधी के चलते आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा।

चक्रवर्ती तूफान से भारी नुकसान, बिजली गुल

मवाना: देर रात आये चक्रवाती तूफान एवं बारिश के चलते लोगों को भारी नुकसान झेलना पडा। तेज तूफान की वजह से नगर एवं देहात क्षेत्र की बिजली गुल हो गई तो वहीं, आम पालकों के साथ-साथ किसानों को भारी नुकसान हो गया। चक्रवती तूफान से सड़क किनारे खड़े पेड़, बिजली के पोल एवं ट्रांसफार्मर उखड़ कर सड़क पर गिर पडेÞ। जिसके चलते यातायात बाधित होने से वाहन स्वामियों को जाम के झाम में फंसे दिखाई दिये।

32 3

देर रात ही पुलिस एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यातायात को सुचारू कराने के लिए रातोंरात गैस कटर के माध्यम से सड़क पर पेड़ों को कटवाकर यातायात सुचारू रूप से कराया। तेज तूफान से बिजली गुल होने पर लोगों को भीषण गर्मी के साथ पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। लोगों ने अपने खर्चे पर जेनरेटर के माध्यम से पानी की सुविधा ली। करीब 10 बजे आये चक्रवाती तूफान एवं बारिश के चलते लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा तो वहीं, भारी नुकसान भी झेलना पड़ा।

शनिवार रात तेज तूफान के बाद नगर व देहात क्षेत्र की बिजली के पोल एवं पेड़ सड़क पर गिर पडेÞ तो वही पूरी रात अंधेरा छाया रहा। बिजली के पोल एवं पेड़ सड़क पर गिरने के बाद यातायात ठप हो गया। तेज तूफान से होटल, ढाबों आदि की चादरें भी हवा के साथ उड़ गयी। पूरे दिन बिजली गुल होने के साथ लोगों के बैट्रा एवं इनवर्टर ठप हो गए। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी।

जगह-जगह बिजली के पोल गिरने से पूरे दिन बिजली गुल रही जिसको ठीक करने के लिए विद्युत कर्मचारी ठीक करने में जुटे दिखे। शाम साढ़े पांच बजे बिजली सुचारू होने से पहले पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने जनरेटर से पानी की समस्या को हल किया।

लावड़ में चक्रवर्ती तूफान से भारी नुकसान

लावड़: चक्रवर्ती तूफान के कारण लावड़ क्षेत्र में बेहद नुकसान हुआ। जहां कई मकानों की छत गिर गई वही एक किसान के आम के बाग में भारी नुकसान हुआ। क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक बिजली के खंभे भी तूफान के कारण गिर गए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। रात से लेकर अब तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी। महल गांव में जीवन सैनी आम का बाग है।

31 3

जिसमें लगभग 60 पेड़ लगे हुए हैं, 50 से अधिक पेड़ टूट कर गिर गए हैं। जिसके चलते किसान को भारी नुकसान हुआ। शक्ति उपखंड के एसडीओ दिनेश कुमार का कहना है कि चक्रवर्ती तूफान के कारण लगभग 20 से 30 लाख रुपये का नुकसान है। बिजली के खंबे टूट गए हैं। जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। अभी तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img