Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

एलएलबी के छात्र पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

  • आरोपी बदमाश के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल थानांतर्गत दयावती अस्पताल के पास सोमवार की रात दो बदमाशों ने एलएलबी की तैयारी कर रहे छात्र को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली जांघ में लगने के कारण जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल थाने में एक बदमाश को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के हरदेव नगर निवासी मनदीप शर्मा बीडीएस कालेज से एलएलबी कर रहे हैं।

वह मेडिकल क्षेत्र में अजंता कालोनी में सोमदेव के मकान में किराये पर रहते हैं। सोमवार रात 12.30 पर कहीं से अपने कमरे पर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही दयावती हॉस्पिटल के सामने पहुंचे तभी दो हमलावरों ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विराध किया तो तमंचे से फायरिंग कर दी।

11

गोली मनदीप की जांघ में लगी। आवाज सुनकर अस्पताल के गार्ड और अन्य लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। घायल को दयावती नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना पर घर वाले भी पहुंच गए थे। तहरीर पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव कुटबी निवासी बारू उर्फ विश्वजीत और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल के परिजन ने बताया कि गोली मारने वाला विवि में अवैध रूप से रहता है।

उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि दोनों में पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img