Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

देखिए- पंचायत का यह फैसला, जानकर हैरान रह जाएंगे

  • बातनौर मे विवाहिता की जहर के सेवन से मौत
  • पुलिस को सूचना दिए बैगर बिना पोस्टमार्टम कराया दाह संस्कार

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: शादी के बाद भी पति के प्रेम प्रसंगों से आहत होकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।विवाहिता की मौत के बाद हुई पंचायत ने मृतका के शव का पुलिस कार्यवाही बैगर दाह संस्कार कराने के लिए पति को भरी पंचायत में सात जूते व सात लाख रुपए का अर्थदंड लगाने का फरमान सुना गया। पंचायत के तुगलकी फरमान को अमलीजामा पहनाए जाने पर शव का बिना पोस्टमार्टम दाह संस्कार कर दिया गया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक जानसठ थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव बातनौर में हुई थी। गांव में चर्चा है कि विवाहिता के पति का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर दंपत्ति के बीच कलेश चल रहा था। आहत होकर शुक्रवार की रात दस बजे विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया।सुसराल वाले आनन फानन में उपचार हेतु उसे राहवती ले गए लेकिन विवाहिता ने दम तोड दिया।

घटना को लेकर हत्या तथा आत्महत्या की चर्चाएं होने लगी।विवाहिता की ससुराल में हुई मौत के बाद पुलिस से बचने की कवायद में शनिवार को पंचायत का सहारा लिया गया।शनिवार को बातनौर में घंटो चली पंचायत ने पति को सार्वजनिक रूप से सात जूते लगाए जाने के साथ 7 लाख रुपए का अर्थदंड अदा करने का फरमान सुनाया।

शीघ्र दाह संस्कार कराने के लिए पंचायत के तुगलकी फरमान को अमली जामा पहना दिया गया। बताया गया है कि पति को पंचायत में सात जूते लगाए गए। शव का बिना पोस्टमार्टम दाह संस्कार कर दिया गया।यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई थाने पर सूचना नहीं दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img