- आजाद चौक पर नगर पालिका परिषद नजीबाबाद टीम रही मौजूद
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: नगर के नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर आजाद चौक में विशेष सफाई सप्ताह कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के सफाई कर्मचारियों ने आजाद चौक में सफाई अभियान चलाया।
गुरूवार को एसडीएम ब्रजेश कुमार के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में चलाए गये सफाई अभियान के तहत आजाद चौक क्षेत्र में व्याप्त गंदगी को हटवाया। जेसीबी मशीन से झाड़ियों को हटवाते हुए जमीन को समतल कराया गया। इसके साथ ही सड़कों पर लग रहे तमाम कूड़ों के ढेर को हटवाया।
कोरोना महामारी के चलते सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। एसडीएम ब्रजेश कुमार ने बताया कि विशेष सफाई सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा। सड़को के दोनो ओर एकत्रित घास को हटवाया गया। इस मौके पर नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अनिल कुमार के अलावा पालिका कर्मचारी अरविन्द सूद,सहित तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

