Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में लश्कर-ए- तोइबा का एक और आतंकी हुआ ढेर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उन्हें कुपवाड़ा के चकतारस कंदी में आतंकियों के छिपे होने के सूचना मिली थी। सूचना के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

आतंकियों की फायरिंग का सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है। मारे गए आतंकी की पहचान तुफैल के तौर पर हुई है, यह पाकिस्तान का रहने वाला था। फरार आंतकी की तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि बीते 12 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले सोमवार शाम उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा का एक पाकिस्तानी आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो पाकिस्तानी व एक स्थानीय मौके से भाग निकले में कामयाब रहे। मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल, पांच मैगजीन व अन्य हथियार बरामद हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img