जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: गांव माननगर निवासी प्रमोद कुमार सैनी 55 वर्ष पुत्र होरी सिंह गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी रतन सिंह 62 वर्ष पुत्र सुक्खे सिंह को भूतपुरी से बाइक से उनके गांव छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव आलमपुर के समीप क्रॉसिंग के पास पहुंचे। उनकी बाइक को अफजलगढ़ की ओर से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए अफजलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि रतन सिंह की गंभीरवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया जहां परिजन उसे काशीपुर ले जा रहे थे कि रास्ते मे उसने भी दम तोड़ दिया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

