जनवाणी संवाददाता |
कैराना: क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा में सोमवार रात करीब 10 बजे नकाबपोश बदमाश ने गांव के ही सद्दाम की हत्या करने आए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों को टोका तो उन्होंने फायर कर दिए। ग्रामीण बदमाशों का पीछा करने लगे तो गांव के ईदगाह के पास बदमाशों द्वारा चलाई गई यह गोली 35 वर्षीय तसव्वर के पेट में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने दो बदमाशों मुबारिक निवासी बापौली और सोनिज निवासी मंडावर को भी पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस और बदमाशों को हिरासत में लेने के साथी घायल को शामली जिला चिकित्सालय भर्ती कराया।
सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाये। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे उपचार के दौरान तसव्वर की मौत हो गई। मामले में तसव्वर के भाई सनव्वर ने कोतवाली में चार नामजद और अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। मृतक टाइल लगाने की मजदूरी करता था तथा चार बच्चे हैं। मृतक तसव्वर के भाई फुरकान उर्फ मोटे का 22 अक्टूबर 2017 को बुढाना पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। मृतक तसव्वर के ऊपर भी 6 मुकदमे बताए जाते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

