Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

जेल में “आर्यन खान” की एनसीबी अधिकारी से हुई थी ये बात!

  • आर्यन खान एनसीबी अधिकारी से जताया था अपना दुःख 

डिजिटल फीचर डेस्क |

बॉलीवुड के किंग खान ” शाहरुख़ खान” के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में पिछले महीने रिहा क्र दिया गया हैं। आर्यन को जब गिरफ्तार करके जब जेल में बंद किया गया था उस दौरान, उन्होंने सही से किसी से बात नहीं की थी। लेकिन एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर ‘संजय सिंह’  ने अब इस बात का खुलासा किया है, की आर्यन ने उन्हें कहा था क्या, “वो ये सब डेसेर्वे करते है”?

21 4

संजय ने इस मामले की जांच के लिए बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन्स टीम (एसआईटी) को लीड किया था। उन्होंने जांच की शुरुआती दौर में आर्यन के साथ-साथ अन्य आरोपियों से भी बातचीत की थी।

एक इंटरव्यू के दौरान ‘संजय सिंह’ ने कहा कि आर्यन ने उन्हें बताया, “एजेंसी उनके साथ ‘अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर’ की तरह व्यवहार कर रही है। संजय के मुताबिक, आर्यन ने उनसे कहा, “आपने मुझे एक इंटरनेशनल ड्रग ट्रैफिकर दिखा दिया है, मैं ड्रग्स में पैसा लगाता हूं, यह दिखा दिया है, क्या आपके द्वारा लगाए चार्जेज बेतुके नहीं हैं?”

संजय ने कहा, ‘आर्यन ने यहां तक ​​पूछा कि क्या वो इतने लंबे समय तक जेल में रहने के लायक है। जबकि उस पर कोई सबूत नहीं मिला। आर्यन ने आगे कहा, ”उन्हें मेरे पास से कोई ड्रग नहीं मिली, फिर भी उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया। सर, आपने मेरे साथ बहुत गलत किया है। और मेरी प्रतिष्ठा को भी खराब किया है। मुझे जेल में इतने हफ्ते क्यों रखा जा रहा है, क्या मैं सच में यह डिजर्व करता हूं?”

 

‘आर्यन खान’ जब जेल में थे तब ‘शाहरुख़’ भी ‘संजय’ से मिले थे। उन्होंने संजय से बया किया था की वो बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रहें हैं। ‘शाहरुख़ खान’ ने कहा, “हमे सोसाइटी के सामने अपराधी दिखाकर बदनाम किया जा रहा है, हमारी इमेज को ख़राब करने की कोशिश की जा रही है।” 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img