Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

हवाई यात्रियों को झटका, किराया हुआ महंगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुरुवार को हवाई यात्रियों के लिए झटका देने वाली खबर आई। दरअसल, जेट फ्यूल या एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में एक बार फिर से जोरदार इजाफा किया गया है। इसकी की कीमतें 16.3 फीसदी बढ़ा दी गई हैं। गौरतलब है कि यह मार्च 2022 के बाद से सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसके साथ ही जेट फ्यूल का भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले छह महीने में हवाई ईंधन के दाम में 91 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस नए बदलाव के बाद राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। बता दें कि इस साल 16 मार्च को एटीएफ में सबसे ज्यादा 18.3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। फिर एक अप्रैल को भी कीमतों में दो फीसदी तेजी आई। इसके अलावा 16 अप्रैल को 0.2 फीसदी और एक मई को 3.22 फीसदी की वृद्धि की गई थी।

यहां बता दें कि लगातार दस वृद्धि के बाद बीते एक जून को विमान ईंधन की कीमतों में मामूली 1.3 फीसदी की कटौती की गई थी। लेकिन, अब फिर इसके दाम में आग लगी है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में हवाई सफर और भी महंगा हो सकता है। गौरतलब है कि विमान संचालन में एटीएफ पर होने वाले खर्च की बड़ी हिस्सेदारी होती है, जो 40 फीसदी के करीब है। ऐसे में इसमें इजाफे से यात्री किराए में वृद्धि की संभावना भी बढ़ जाती है।

एटीएफ के दाम में बेतहासा वृद्धि के तुरंत बाद स्पाइसजेट के सीएमडी, अजय सिंह ने कहा कि जेट ईंधन की कीमतों में तेज वृद्धि और रुपये के मूल्यह्रास ने घरेलू एयरलाइनों के पास किराये में तुरंत वृद्धि करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और हमारा मानना है कि किराये में न्यूनतम 10 से 15 फीसदी की वृद्धि की तत्काल आवश्यकता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि संचालन की लागत बेहतर बनी रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img