Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बीते ढाई महीने से गर्मी की मार झेल रही दिल्ली वासियों को इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से राहत मिली हुई है। इस कड़ी में शनिवार को भी गर्मी के तेवर ढीले रहे और अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते पांच सालों में सबसे कम रहा। इससे पहले 2017 में सबसे कम 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। हालांकि, शुक्रवार देर रात ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 13 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। सुबह से ही बादल छाए रहे और गर्मी से मिली राहत जारी। हालांकि, बीच-बीच में धूप और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा, लेकिन गर्मी के तेवर नरम रहे। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से सात कम 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार मध्यम रही व नमी का स्तर 63 से 92 फीसदी तक पहुंचा। वहीं, दिल्ली के सभी मानक केंद्रों पर भी पारा 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक ही रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने इसके अगले दिन के लिए भी यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अरब सागर से आ रही दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं। इस वजह से इन दिनों रूक-रूक कर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी के तेवर नरम बने हुए हैं। वहीं, दिल्ली में मानसून आगमन 27 से 29 जून तक हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

  • अधिकतम तापमान- 32 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस
  • सूर्यास्त का समय: 7:22 बजे
  • सूर्योदय का समय: 5:24 बजे

सुबह से ही बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तेज बारिश हो सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img