Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

की अथक मेहनत, पा लिया मुकाम

  • श्रेयांश कुमार ने यूपी बोर्ड 10वीं में किया जिला टॉप

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र श्रेयांश कुमार ने मेरठ टॉप कर जिले का नाम रोशन कर दिया। श्रेयांश कुमार की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। श्रेयांश कुमार ने इसका श्रेय परिजनों और अध्यापकों को दिया है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने स्कूल टाइम के अलावा करीब छह घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की और जिला टॉप कर दिया।

13 17

सैनिक कॉलोनी के सतीश कुमार के पुत्र श्रेयांश कुमार ने इस बार यूपी बोर्ड में 10वीं की परीक्षा दी थी। शनिवार को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें श्रेयांश कुमार ने 563 (93.83%) अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। श्रेयांश के परिवार में बड़ी बहन तोशा इंटर में और दिव्यांश नौवीं का छात्र है।

08 17

श्रेयांश के पिता सतीश कुमार रेलवे में लोको पायलट है। जो पुरानी दिल्ली स्टेशन पर तैनात है। उनकी मां उर्मिला देवी गृहिणी है। उन्होंने इस उपलब्धि मिलने पर खुशी जाहिर की और पुत्र की उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य महेश सिंह और क्लास टीचर रूमा गोस्वामी ने आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यूपीएससी में चयन होकर देश सेवा करना चाहते हैं श्रेयांश

श्रेयांश ने बताया कि वह परीक्षा के लिए प्रतिदिन स्कूल टाइम के अलावा करीब छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे। ट्यूशन रूमा गोस्वामी से पढ़कर इस उपलब्धि को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई जारी रखेंगे और यूपीएससी में चयन होने के बाद देश की सेवा करना चाहते हैं।

नियमित पढ़ते हैं हनुमान चालीसा, रामायण की चौपाई

श्रेयांश का कहना है वह हनुमान चालीसा और रामायण की चौपाई प्रतिदिन पढ़ते हैं। उन्होंने कविता और हनुमान चालीसा के अलावा रामायण की चौपाई भी सबको सुनाई। कुछ दिन पूर्व माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा नौचंदी मेले में कराए गए योगाभ्यास में उन्होंने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।

सौरभ की सफलता की कहानी जुदा

परतापुर: रिठानी स्थित महेंद्रसिंह स्मारक इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र सौरभ की सफलता की कहानी जुदा हैं। गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद सौरभ ने प्रतिभा के झंडे गाड दिये। हर तरफ उसकी सफलता की कहानी सुनाई जा रही हैं। सौरभ आईआईटी की तैयारी कर रहा है और भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। सौरभ ने 90-60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

09 16

सौरभ के पिता राजेंद्र पुत्र की सफलता पर भाव विभोर हैं। उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। रिजल्ट का पता चला तो पुत्र को गले से लगा लिया। दरअसल, सौरभ के पिता राजेन्द्र होटलों में माली का काम करते हैं। माता-पिता किसी तरह से एक-एक रुपया जोड़कर सौरभ को पढ़ा रहे हैं। सौरभ गरीब है, जिसके चलते उसे गगोल में कोचिंग भी नि:शुल्क दी जा रही थी। स्कूल प्रबंधक जयवीर सिंह ने फीस में छूट भी दी थी। हर कोई सौरभ की पीठ थपथपा रहा हैं।

मीवा की सवी यादव का जिले में दूसरा स्थान

मवाना: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने के बाद बालिकाओं ने बाजी मारी। इसी क्रम में मवाना तहसील क्षेत्र के गांव मीवा की हाईस्कूल की छात्रा सवी विनीत यादव ने जिले में दूसरा स्थान हासिल कर परिवार का नाम रोशन कर दिया तो वही उसकी सहपाठी मिर्जापुर निवासी मानसी राजपूत ने नौवे स्थान पर रही। पौत्री के टॉपर बनने पर दादा मानसिंह यादव एवं हंसराज राजपूत का भी चेहरा खुशी से खिल उठा। जिले की टॉपर बनी मेधावी छात्रा सवी विनीत यादव का लक्ष्य गरीबों की सेवा करने के लिए डाक्टर बनने का सपना है तो वही मानसी राजपूत आईएएस बनकर देश सेवा करना है।

11 17

तहसील क्षेत्र के गांव मीवा स्थित संस्कार एकेडमी स्कूल की 10वीं की छात्रा सवी विनीत यादव ने 93.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर रही। जबकि सहपाठी छात्रा मानसी राजपूत ने 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में नोवे स्थान पर रही। पौत्र सवी विनीत यादव एवं मानसी राजपूत के जिले में टॉपर बनने पर दादा मानसिंह यादव एवं हंसराज राजपूत समेत परिवार के सदस्यों के भी चेहरा खुशी से खिल उठे।

दोनों मेधावी छात्राओं ने बताया कि सफलता के लिए स्कूल की पढ़ाई के अलावा सात घंटे सभी विषयों पर अपनी पकड़ बनाने के लिए सेल्फ स्टेडीज की। जिले की टॉपर बनी मेधावी छात्रा सवी विनीत यादव का लक्ष्य गरीबों की सेवा करने के लिए डाक्टर बनने का सपना है तो वही मानसी राजपूत आईएएस बनकर देश सेवा करना है। मेधावी छात्राओं के पिता किसान है, जबकि मां गृहिणी है। टॉपर बनने पर दोनों छात्राओं का चेहरा खुशी से खिल उठा।

मजदूर के बेटे मोहित ने जनपद में पाया तीसरा स्थान

जानी खुर्द: रघुनाथपुर निवासी कुशलवीर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कुशलवीर के पुत्र मोहित सैनी पास के आदर्श इंटर कॉलेज डालूहेड़ा में 10वी की पढ़ाई की। हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो 600 में से 561 अंक, 93.50 प्रतिशत के साथ जनपद में तीसरा स्थान मिला।

10 16

जनपद में तीसरा स्थान मिलने पर छात्र मोहित सैनी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता कुशलवीर, मां सीमा, भाई रोहित व बहन नेहा सहित ग्रामीणों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। मोहित का बड़ा भाई रोहित व बहन भी अपना भविष्य बनाने में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने बताया कि मोहित सैनी शुरू से ही पढ़ने में काफी होनहार है। मोहित सैनी का मेडिकल क्षेत्र में जाने का सपना है।

टीचर बनना चाहती है सानिया

मेरठ: त्रिशला देवी कनोहर लाल इंटर कॉलेज की छात्रा सानिया ने 12वीं कक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सानिया रशीद नगर निवासी है। उन्होंने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सानिया के पिता तनवीर का मेडिकल स्टोर है एवं मां नाजमा गृहिणी है। चार भाई बहनों में सानिया दूसरे नंबर पर आती है। उनके एक बड़ा भाई व दो छोटी बहन है। सानिया ने बताया कि वो मैथ्स की टीचर बनना चाहती हैं।

12 16

छात्रा ने बताया कि एग्जाम तो अच्छे गए थे, पर यकीन नहीं था कि वो टॉपर लिस्ट में आएंगी इसकी बहुत ही खुशी हैं कि मैं जिले की टॉप टेन लिस्ट में तीसरे नंबर पर हूं। वहीं सानिया ने कहा कि वह बीएड करना चाहती है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बना सकें। वह सोशल मीडिया के टच में कम रहती है उनकों डांस करना पसंद है।

रटना नहीं पसंद

सानिया ने बताया कि रटने से कुछ खास नहीं होता है, मेरे हिसाब से समझने से ही अच्छा कर पाते हैं। मैंने शुरू से ही सबकुछ समझकर किया है। परिवार वाले पूरा टाइम देते थे, मेरे दादा यूनूस व नाना मुविन भी टीचर रहे हैं। उनका बहुत योगदान रहा है। नाना मुविन जिले के टॉपर रह चुके हैं। इसलिए उनसे प्रेरणा भी मिली है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img