- ब्रह्मपुरी पुलिस ने दो बदमाश पकड़े, तीन फरार
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ब्रह्मपुरी पुलिस ने मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में करीब 1200 वाहन चोरी करने वाले 25 हजार के दो इनामी बदमाशों को बिजली बंबा बाइपास पर हुई मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि इसका एक साथी मौके से भागने में फरार हो गया।
थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिजली बंबा बाइपास पर वाहन चोरो के गिरोह की घेराबंदी की गई। पुलिस द्वारा ग्रे कलर की स्विफ्ट गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया, तो कार में सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल व गिरफ्तार तथा तीन बदमाश फायरिंग करते हुये अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये।

इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि दोनो बदमाश शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। जिनका मेरठ तथा गाजियाबाद व दिल्ली आदि स्थानों पर लंबा आपराधिक इतिहास है। दोनों बदमाश मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी व थाना नौचंदी से वांछित हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि मेरठ व अन्य जनपदों से लगभग 1200 से 1300 के करीब गाड़ियां चोरी कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश गुलफाम पुत्र वहीद निवासी गांव घोसीपुर थाना खरखौदा और मेहराज पुत्र सरवर निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड मेरठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार गुलफाम के खिलाफ दिल्ली और वेस्ट यूपी के थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मेहराज के खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं।

