Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस पार्टी हमेशा रही किसान विरोधी: देवी सिंह राणा

जनवाणी संवाददाता |

भगवानपुर: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा है कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा किसान को बर्बाद कर देने वाली रही है। यदि कांग्रेस किसानों के प्रति जरा भी ईमानदार रही होती तो किसान बदहाल स्थिति में न होता। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ट्रैक्टर पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा है कि केंद्रीय कृषि कानून खेतीबाड़ी विकास के लिए कारगर साबित होंगे। किसान की आय में भी इजाफा होगा। क्योंकि वह पूरे देश में कहीं पर भी अपनी फसल को बेच सकेगा। इससे उसे अच्छे दाम मिलेंगे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार हो हो खेती-बाड़ी का विकास हो।

इसीलिए कांग्रेस पूरे देश में नए केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने अशोक जाता है कि धरने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ट्रैक्टर जलवा रही है। जबकि किसान ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों कि साल में एक बार पूजा जरूर करता है।

कृषि यंत्रों के जरिए ही वह खेती बाड़ी करता है इसीलिए कृषि यंत्र उसके लिए पूजनीय हैं लेकिन, कांग्रेस के लिए कृषि यंत्र जलाने का आइटम है इसीलिए पूरे देश में कांग्रेस की कड़े शब्दों में निंदा हो रही है।

भलस्वागज गांव में आयोजित ट्रैक्टर पूजन कार्यक्रम में काफी किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमपाल राणा, राजू, वीरेंद्र सिंह सिंह, पप्पू, राज सिंह आदि शामिल हुए सभी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के प्रति आमजन को जागरूक करने का निर्णय लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img