Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पिस्टल लहराने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार

  • लाइसेंसी पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद

जनवाणी संवाददाता |

भगवानपुर: पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान दो युवकों को पिस्टल लहराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लाइसेंसी पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किए।

सोमवार देर रात भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जैसे ही पुलिस की गश्त मक्खनपुर गांव के समीप पहुंची तो वहां पर सर्विस रोड के किनारे बने मकान के पास दो युवक संदिग्ध खड़े दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पिस्टल लहराते हुए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर दोनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सचिन कुमार निवासी मोहल्ला सराह रामपुर मनिहारान तथा रमन वर्मा मोहल्ला दरवाजा कला रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर बताया।

तलाशी के दौरान उनके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दो युवकों को पिस्टल लहरा कर लोगों में दहशत पैदा करने व किसी घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img