Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

ऋषभ पंत ने भारतीय टीम को संभाला

  • पंत ने जड़ा शतक, जेम्स एंडरसन ने झटके तीन विकेट, भारत का शीर्षक्रम सस्ते में आउट
  • भारत ने पांचवें टेस्ट के पहले दिन सात विकेट खोकर बनाए 338 रन
  • पंत ने जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी की

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विकेटकीपर ऋषभ पंत के शानदार और साहसिक शतक (146) तथा उनकी रवींद्र जडेजा (नाबाद 60) के साथ छठे विकेट के लिए 222 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ नाजुक हालत से उबरते हुए पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को पांच विकेट खोकर 338 रन बनाए। रवींद्र्र जडेजा 83 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ मोहम्मद शमी दे रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

एक समय टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 98 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से पंत और जडेजा ने छठे विकेट लिए 222 रनों की साझेदारी कर डाली। ये इंग्लैंड के खिलाफ इस विकेट के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी साझेदारी है। ऋषभ ने अपनी पारी में 111 गेंदों का सामना किया और 19 चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने 89 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। यह उनके करियर का 5वां टेस्ट शतक है। इंग्लैंड ने खिलाफ इस फॉर्मेट में उन्होंने तीसरा शतक जमाया है। वहीं, रवींद्र जडेजा ने करियर की 18वीं हाफ सेंचुरी जमाई।

इससे पहले भारत के टॉप आॅर्डर के बल्लेबाज फेल रहे। ओपनर शुभमन गिल 17 और चेतेश्वर पुजारा 13 रन बनाकर जेम्स एंडरसन को विकेट दे बैठे। हनुमा विहारी 20, विराट कोहली 11 और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर आउट हुए।चाय के समय पंत 52 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 53 और जडेजा 6 गेंदों में चार चौकों के सहारे 32 रन बनाकर क्रीज पर थे। इसी के साथ दूसरे सत्र की समाप्ति हो गई। इस सत्र में 23 से अधिक ओवर में 121 रन बने और तीन विकेट गिरे। जब यह सत्र शुरू हुआ था तो भारत संकट में दिख रहा था लेकिन अंत तक आते-आते पंत और जडेजा की खब्बू जोड़ी ने इसे संभाल लिया है।

भारत ने सुबह के सत्र में बारिश के कारण खेल रुकने तक दो विकेट खोकर 53 रन बना लिए थे भारत के दोनों ओपनरों शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा को तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने स्लिप में जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया। गिल ने 24 गेंदों में चार चौकों की मदद से 17 रन और पुजारा ने 46 गेंदों में दो चौकों के सहारे 13 रन बनाए। खेल रुकने के समय हनुमा विहारी 46 गेंदों में 14 और विराट कोहली सात गेंदों में एक रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत के दोनों बल्लेबाज अच्छे टच में दिखने के बाद आउट हो गए।

हालांकि एक और बात यह भी है कि दोनों बल्लेबाजों को अतिरिक्त उछाल ने चकमा दिया। एंडरसन की गेंद पर बाहरी किनारा और इंग्लैंड को पहला विकेट। गिल ने इस बार बाहर की बैक आॅफ गुड लेंथ गेंद पर छेड़खानी की और अपना विकेट गंवाया। गेंद ने इस बार अतिरिक्त उछाल भी लिया था, गिल उसे दूर से ही पुश करने की कोशिश में गए। जबरदस्ती का छेड़छाड़ और अपने विकेट से खिलवाड़। भारत ने 27 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। एंडरसन ने पुजारा को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

NCRT की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल का जिक्र, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण...

Delhi News: दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र...
spot_imgspot_img