Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

उम्मीदों की रफ्तार! मोदीपुरम टू दिल्ली @ 55 मिनट

  • मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन के आधार पर विकसित होगा मोदीपुरम रैपिड रेल का स्टेशन
  • शताब्दी नगर स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल की स्लैब कास्टिंग भी शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ से दिल्ली का सफर करने वालों की टेंशन बहुत जल्दी दूर होने वाली है। जो सफर अक्सर साढ़े तीन से चार घंटे में तय होता है। अब वो एक घंटे से भी कम में पूरा होगा। हम बात कर रहे हैं, रैपिड की रफ्तार की। जी हां! रैपिड का कार्य जिस गति से चल रहा है। उससे मेरठ-दिल्ली के बीच सफर बहुत जल्द सुहाना होने जा रहा है।

04 2

इस सफर की खास बात यह होगी कि इसमें समय तो बचेगा ही साथ ही साथ यात्री विदेशी तर्ज पर यात्रा का अनुभव करेगा। मोदीपुरम से दिल्ली तक का सफर मात्र 55 मिनट में ही पूरा हो जाएगा। इस समय मोदीपुरम से लेकर भैंसाली व शताब्दीनगर तक रैपिड स्टेशनों का निर्माण कार्य बेहद तेजी के साथ चल रहा है। 82 किमी लम्बे कॉरिडोर दिल्ली मेरठ कॉरिडोर का आखिरी स्टेशन भी मोदीपुरम ही होगा।

मोदीपुरम और शताब्दीनगर स्टेशन की खूबी

इन दोनों स्टेशनों की खूबी यह होगी कि इन्हे ग्राउंड कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म तीन लेवल पर बनाया जा रहा है। मोदीपुरम और शताब्दी नगर स्टेशनों में प्रत्येक की लम्बाई 215 मीटर होगी जबकि दोनों की चौड़ाई में थोड़ा अंतर है। मोदीपुरम स्टेशन 33 मीटर चौड़ा होगा। जबकि शताब्दी नगर स्टेशन की चौड़ाई 35 मीटर है।

इन दोनों ही स्टेशनों पर यात्रियों के लिए आने जाने के लिए दो प्रवेश व निकास द्वार होंगे। प्लेटफॉर्म लेवल पर जाने के लिए एएफसी (आॅटोमेटिक फेयर कलेक्शन) गेट की सुविधा भी होगी। इन स्टेशनों पर उनके आसपास के प्रमुख स्थानों को दर्शाने वाले मैप लगे होंगे और आधुनिक सूचना डिस्प्ले बोर्ड भी होगा। एस्कलेटर (अप व डाउन) व लिफ्ट भी रैपिड स्टेशनों पर होगी।

63 पिलरों पर खड़े होंगे दोनों स्टेशन

मोदीपुरम और शताब्दी नगर के स्टेशन कुल 63 पिलरों पर खड़े होंगे। इनमें से 33 पिलर शताब्दी नगर स्टेशन के और 30 पिलर मोदीपुरम स्टेशन के हैं। मोदीपुरम स्टेशन के 13 पिलर बनकर बिल्कुल तैयार हैं। जबकि शताब्दी नगर स्टेशन के सभी पिलर बन चुके हैं और अब यहां शनिवार से कॉनकोर्स लेवल की स्लैब कास्टिंग भी शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि अगले चरण में इस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

बेहद खूबसुरत होंगे दोनों स्टेशन, मिलेंगी दोनों मेट्रो-रैपिड

रैपिड प्रोजेक्ट के मीडिया कोआॅर्डिनेटर पुनीत वत्स के अनुसार मोदीपुरम और शताब्दी नगर के दोनों स्टेशन एलीवेटेड होंगे। इन दोनों स्टेशनों पर मेरठ मेट्रो व रैपिड की सुविध उपलब्ध होगी। दोनों ही स्टेशन बेहद खूबसुरत होंगे। इन स्टेशनों को मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन के आधार पर विकसित किया जाएगा।

05 2

मोदीपुरम स्टेशन की खासियत यह होगी कि मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, ऋषिकेष व देहरादून से आने वाले और दिल्ली गाजियाबाद जाने वाले यात्री सीधे मोदीपुरम स्टेशन पर उतरेंगे। इनमें से जिन यात्रियों दिल्ली जाना है वो रैपिड में सवार होंगे और जिन लोगों को मेरठ शहर के अन्दर जाना है तो वो यहीं से मेट्रो ट्रेन का सफर करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img