जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं का नुकसान ना हो।
इसी क्रम में रविवार को पीसीएस प्री परीक्षा 2020 का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए मेरठ जनपद में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
जिसमें दो पालियों में 30,000 से अधिक परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था। पहली पाली में परीक्षा देकर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर काफी अच्छा रहा।
हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ क्वेश्चन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। शासन के निर्देश के बाद परीक्षा केंद्रों पर भी कोविड-19 के नियमों के पालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही एंट्री की गई तथा प्रत्येक कक्ष में शासन के निर्देश अनुसार ही परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए बैठाया गया। वहीं, परीक्षार्थियों ने कहा कि कोविड-19 के बीच जब सब कुछ सामान्य होता जा रहा है। तो ऐसे में परीक्षाओं को भी नियमों को फॉलो करते हुए अवश्य देना चाहिए।
क्योंकि, परीक्षा छोड़ना किसी भी छात्र के हित में नहीं होता। बता दें कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में प्रदेश में लाखों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने थे।
शासन ने भी पिछली परीक्षाओं से सबक लेते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए थे जिसका अधिकतर परीक्षा केंद्र पर पालन होते हुए दिखाई दिया।


Good