Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

हर बार बाढ़ में बस बहाते रहे बेबसी के आंसू

  • सोंधेबांस और गयाजुद्दीनपुर में नहीं पहुंचा लाल किले का सूरज

जनवाणी संवाददाता |

पठेड़: जनपद की दो ग्राम पंचायतें सोंधेबांस व गयाजुदीनपुर ऐसी हैं, जहां आजादी के इतने सालों बाद लाल किले का सूरज रास्ता नहीं देख पाया है। मतलब ये कि सरसावा विकासखंड की ये पंचायतें अभी तक बरसात में खून के आंसू बहाती हैं। यहां जाने के लिए फकत नाव का सहारा लेना होता है। बाढ़ में यहां के बाशिंदों का जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट जाना कोड़े की मानिंद सालता और अखरता है। कितने जनप्रतिनिधि चुए गए। कितनों ने आश्वासन दिया पर हाकिम और हुकूमत की नजर इन पंचायतों पर नहीं पड़ी।

सोंधेबांस और गयाजुद्दीनपुर के लोग आजादी से अब तक बरसात के मौसम में नाव का ही सहारा लेते हैं। दो साल पहले तो यमुना नदी पर जुगाड़ के सहारे पाइप व रेहड़ी लगाकर पुल बनाया गया था। लोग जान जोखिम में डालकर यमुना पार करते थे।

गयाजुदीनपुर के बिजेन्द्र चौधरी ने कहा कि बरसात के चार महीनों में हमारा जनपद से सम्पर्क न के बराबर होता है क्योंकि पानी अधिक होने के कारण हरियाणा से ही खरीदारी करनी पड़ती है। बच्चे जान जोखिम में डालकर नाव में बैठकर स्कूलों में जाते हैं। बीमार लोग सुविधा न मिलने के कारण दम तोड़ जाते हैं तो वहीं सोंधेबास के पूर्व प्रधान ने कहा कि पिछले पांच सालों में नेताओं ने झूठे आश्वासन देकर लोगों को छला। पुल से सम्बंधित कोई कार्य हुआ ही नहीं। यमुनापार के चौधरी संगम गुर्जर, बिजेन्द्र सैनी, यशविन्दर चौधरी, चौधरी युद्धवीर, चौधरी संजय नम्बरदार(पूर्व प्रधान), चौधरी अनिल (पूर्व प्रधान), मांगेराम चौधरी ने कहा कि सरकार को हमारी सुधि लेनी चाहिए।

क्या कहा नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने

नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा विधायक मुकेश चौधरी से बात की तो विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि मैने सदन में सबसे पहले ही दिन आल्हनपुर सोंधेबास घाट पर पुल का मुद्दा उठाया था। उसके लिए मैं मुख्यमंत्री से भी इस विषय मे मिला और लोगों की समस्या उनके सामने रखी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समस्या को बड़ी ही गहराई से सुना। विधायक ने मुख्यसचिव, सेतु निगम के एमडी से भी पुल सम्बंधित बात की। आखिर मेहनत रंग लाई और आलहनपुर सोंधेबास घाट का पुल स्वीकृत हो गया है। पैसा जारी होते ही बरसात के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img