Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

हाथरस कांड में सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हाथरस कांड में रविवार को सीबीआई की ग़ाज़ियाबाद शाखा ने हाथरस के चंदपा थाने में दर्ज एफआईआर को अपने यहां दर्ज कर लिया। जल्द ही सीबीआई की एक टीम गाजियाबाद से हाथरस पहुंच रही है। सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शनिवार को हाथरस कांड की जांच अपने हाथ में ले ली थी। इस मामले में योगी सरकार ने केंद्र से सिफारिश की थी। अधिसूचना में कहा गया है कि जांच एजेंसी की एक उपयुक्त ब्रांच बनाई गई है।

अभी तक इस मामले की जांच यूपी पुलिस की एसआईटी कर रही थी, जिसने जांच के लिए अभी 10 दिन का वक्त और मांगा था। अधिकारियों ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच के अलावा यूपी सरकार ने सीबीआई से इस मामले में जातीय दंगे, हिंसा भड़काने और मीडिया व राजनीति के कुछ धडे़ की ओर से दुष्प्रचार की आपराधिक साजिश की जांच की भी मांग की है।

बता दें कि 14 सिंतबर को चार युवकों ने कथित रूप से 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

इस मामले में प्रदेश सरकार ने 3 अक्तूबर को सीबीआई से जांच कराए जाने का फैसला किया था। चार अक्टूबर को सरकार ने इसके लिए डीओपीटी को निर्धारित प्रारूप में सिफारिश भेजी थी। शनिवार को डीओपीटी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

30 सितंबर को पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार के अनुसार पुलिस ने दबाव बनाकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराया। जबकि पुलिस का कहना है कि परिवार की इच्छा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सीबीआई की टीम हाथरस पहुंचकर मामले की जांच में जुटेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img