Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

दिल्ली विधानसभा का आज से शुरू हो गया मानसून सत्र, पेश होंगे पांच विधेयक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के दो दिनों का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। इन दोनों दिनों में कई विषयों पर चर्चा होगी। कई विधेयक लाए जाएंगे और कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इस सत्र पर दिल्लीवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन पांच बिल लाए जाएंगे। पहला बिल मंत्रियों के वेतन का, दूसरा बिल विधायकों के वेतन का, तीसरा बिल चीफ व्हिप के वेतन का, चौथा बिल स्पीकर-डिप्टी स्पीकर के वेतन का और पांचवा बिल लीडर ऑफ अपोजिशन के वेतन का होगा। अगर ये बिल पास हो जाते हैं तो लंबे समय से अटका हुआ वेतन बढ़ोत्तरी का मामला सुलझ जाएगा।

बता दें कि जरूरत पड़ने पर सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। कोविड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विधायकों को मास्क पहनकर सदन में पहुंचने को कहा गया है। साथ ही 48 घंटे पहले की कोविड जांच रिपोर्ट भी दिखानी होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img