Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

अग्निवीर के रास्ते 2024 को साधने की तैयारी

नवाणी संवाददाता |

शाहपुर: रविवार को शाहपुर कस्बे के पैठ मैदान में आयोजित रालोद की पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लाई गई अग्निवीर योजना के बिरोध रालोद प्रमुख व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने मंच से युवाओ व हजारो की भीड़ को पार्टी की ओर लुभाने के लिए सीधी सीधी घोषणा की कि अग्निवीर योजना जब तक समाप्त नही होगी तब तक इसका विरोध जारी रहेगा, साथ ही यह भी आश्वाशन दिया कि हरियाणा, पंजाब राजस्थान जंहा जंहा अग्निवीर के विरोध में आंदोलन होगा रालोद के कार्यकर्ता व वे स्वयं मौजूद रहेंगे।

इससे साफ जाहिर है कि रालोद मुखिया अग्निवीर के विरोध में पूरे देश मे युवाओ व अन्य लोगो को पार्टी से जोड़कर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देकर भाजपा को केंद्र से हटाना चाहते है। मंच से बोलते हुए पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने भी वर्ष 2024 में भाजपा सरकार को हटाने के लिए पार्टी से सभी वर्ग के लोगो को जोड़ने व उनका सम्मान करने की अपील की। पंचायत में राजस्थान से आई पूर्व विधायक व रालोद की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मोदी सरकार को जुमलेबाज व झूठी करार देते हुए युवाओ को रालोद से जुड़कर भाजपा को केंद्र सरकार से हटाने का संदेश दिया।

रालोद प्रमुख अग्निवीर योजना का विरोध आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव तक चलाकर देश के युवा वर्ग व अन्य वर्ग के लोगो को पार्टी से जोड़कर लोकसभा चुनाव साधना चाहते है जिसके लिए उन्होंने पूरे देश मे जगह जगह पंचायत करने व धरना प्रदर्शन करने की भी घोषणा की, यंहा तक कि उन्होंने पंचायत में साफ शब्दों में कहा कि वे मुजफ्फरनगर में युवाओ के खून की पुकार सुनने आये है। इसी साफ जाहिर है कि रालोद प्रमुख पार्टी से युवाओ को जोड़कर लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र से हटाकर 2024 में पार्टी को सत्ता में लाना चाहते है।

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने अभी हाल ही 27 जून को शामली में अग्निवीर के विरोध में पंचायत की 3 जोलाई को मुजफ्फररनगर के शाहपुर कस्बे में की। बिजनोर व अन्य जनपदों में भी करने की घोषणा की। रालोद प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट बेल्ट कहे जाने वाले सभी जिलों में अग्निवीर योजना के विरोध में पंचायते आयोजित कर पश्चिम के युवा वर्ग को रालोद से जोड़कर इन जिलों में भाजपा को हराकर केंद्र में मुख्य भूमिका में आने की जुगत लगाने का प्रयास कर रहे है। जबकि भाजपा भी जाट युवाओं को अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती करने का सपना दिखाकर अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जोर लगा रही है। ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img