Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

खनन अधिकारी की ‘हनक’

  • हूटर लगी निजी स्कार्पियों में घूमते हैं खनन अधिकारी, साथ रखते हैं प्राइवेट लोग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खनन माफिया पर खनन विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा हैं। लगातार माफिया मिट्टी का खनन कर रहे हैं, लेकिन खनन अधिकारी की हनक तो देखिये…। निजी स्कार्पियों में खनन अधिकारी घूमते हैं, लेकिन इस गाड़ी पर लगा हूटर, उनकी हनक को सामने लाने के लिए काफी हैं।

डीएम समेत तमाम अधिकारियों की गाड़ी पर हूटर नहीं हैं, मगर खनन अधिकारी नरेंद्र सिंह एक तरह से डीएम से भी बड़े हो गए। डीएम भले ही हूटर का प्रयोग नहीं करते, लेकिन खनन अधिकारी की हनक उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गई हैं। निजी गाड़ी और फिर उस पर प्राइवेट ड्राइवर। बात यही नहीं, रुकती, बल्कि तीन अन्य प्राइवेट लोगों को भी अपने साथ खनन अधिकारी रखते हैं।

आखिर ये कौन हैं प्राइवेट लोग? जो खनन अधिकारी के साथ छापेमारी के दौरान भी साथ रहते हैं। छापेमारी के दौरान प्राइवेट लोगों की मौजूदगी का आखिर ‘राज’ क्या हैं? खनन अधिकारी के साथ प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के फोटो भी वायरल हो रहे हैं। प्राइवेट लोगों की मौजूदगी खनन अधिकारी की सत्यनिष्ठा पर अंगुली उठा रही हैं। मिट्टी खनन एक ऐसा गोरखधंधा है, जिसमें खनन विभाग के अफसरों की संलिप्ता को लेकर अंगुली उठती रहती हैं।

अधिकारियों को भी इसकी शिकायत की गई। पिछले दिनों जानी थाने में भी खनन विभाग के अफसरों की मिलीभगत से मिट्टी खनन की शिकायत की गई थी, जिसमें कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन इसमें खनन विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा? रोहटा रोड पर सिधावली गांव के जंगल में व्यापक स्तर पर मिट्टी का खनन किया जा रहा हैं।

पिछले दिनों सिंधावली में चार डंपर पुलिस ने मिट्टी खनन के दौरान मौके पर पकड़े थे। इनको जब्त कर लिया गया था, लेकिन पन्द्रह दिन थाना पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा तथा उसके बाद छोड़ दिया। इन पर खनन अधिकारी ने कोई जुर्माना नहीं लगाया। ये डम्फर फिर से मिट्टी खनन में लग गए। इसी तरह से मिट्टी खनन व्यापक स्तर पर जनपद में चल रहा हैं।

रोहटा रोड, बागपत रोड, सरधना में कुशावली, मवाना रोड, परीक्षितगढ़ रोड पर व्यापक स्तर पर मिट्टी का खनन किया जा रहा हैं। आखिर खनन अधिकारी हूटर की हनक का दिखावा तो कर रहे हैं, मगर खनन माफियाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? मवाना में पिछले दिनों एसडीएम ने छापेमारी की, जहां से मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त कर लिया गया था।

इसमें बड़े माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह कार्रवाई भी एसडीएम स्तर से की गई, लेकिन खनन अधिकारी ने इसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की। इस तरह से खनन माफियाओं के हौंसले जनपद में बुलंद हैं, यही वजह है कि मिट्टी का खनन व्यापक स्तर पर बढ़ता जा रहा हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img