Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

सनी देओल की ‘गदर 2’ की सफलता संदिग्ध?

CINEWANI 1


सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ की ज्यादातर शूटिंग हिमाचल प्रदेश में की गई। निर्देशक अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अब इसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है। 2001 में आई ‘गदर एक प्रेम कथा’ में सनी देओल द्वारा तारा सिंह और अमीषा पटेल द्वारा निभाए गए सकीना के किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सनी देओल ने ‘गदर 2’ की शूटिंग से फाारिग होने के बाद मलयालम की सुपरहिट क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘जोसेफ’ के हिंदी रीमेक ‘सूर्या’ की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में वह इसका जयपुर शैडयूल पूरा कर मुंबई लौटे हैं।

फिल्म ‘सूर्या’ के लिए हिंदी सिने दर्शकों को ध्यान में रखते हुए मूल कहानी में कुछ बदलाव किया गया है। इसमें सनी एक ऐसे रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे जिसके पास जिंदगी की तमाम खुशियां थीं, लेकिन फिर जीवन की यात्रा में वे खुशियां एक एक कर उनसे छिनती चली जाती हैं और वह नफरत क्रोध और प्रतिशोघ की आग में जलने लगते है। फिल्म को मूल फिल्म डायरेक्ट करने वाले एम पदमकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। आखिरी बार बेटे करन देओल के अपोजिट, उनकी डेब्यू फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ (2019) में नजर आने वाले सनी देओल ‘गदर 2’ और ‘सूर्या’ के अलावा ‘चुप’ और ‘अपने 2’ भी कर रहे हैं।

जैकी श्रॉफ मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त के साथ एक फिल्म ‘बाप’ हाल ही में उन्होंने साइन की है। ‘गदर 2’ को लेकर सनी देओल बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और उनका इस तरह उत्साहित होना स्वाभाविक भी है क्योंकि यह उनकी ही ब्लॉक बस्टर ‘गदर: एक प्रेमकथा’ (2001) का सीक्वल है। फिल्म की कहानी, फिल्म के संगीत और खासकर सनी देओल और अमीषा पटेल के यादगार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन इस बार सबसे बड़ी परेशानी यह है कि फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ‘गदर: एक प्रेमकथा’ (2001) के हैंग ओवर से बाहर नहीं आ सके। सूत्रों के अनुसार उन्होंने ‘गदर 2’ को ज्यादातर पहले वाले अंदाज में ही शूट कर डाला। यहां तक कि पहले भाग में जो दो गीत जबर्दस्त हिट हुए थे, उन्हें भी वो इसमें ज्यों का त्यों पेश करने जा रहे हैं।

इस तरह यह करीब करीब तय माना जा रहा है कि ‘गदर 2’ में दर्शकों को कुछ भी नया देखने को नहीं मिलेगा। सबसे बड़ी बात कि इन दो दशकों में कुछ फ्लॉप के बाद निर्देशक अनिल शर्मा अपनी विश्वसनीयता खो बेठे हैं। वहीं पॉलिटिक्स में कदम रखने के बाद सनी देओल का चार्म भी एक एक्टर के रूप में खासा कम हुआ है। अमीषा पटेल को तो खुश होना चाहिए कि लगभग डेढ़ दशक तक बेरोजगारी झेलने के बाद उन्हें 2001 में आई अपनी हिट के सीक्वल का हिस्सा बनने का अवसर मिला।


janwani address 8

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img