Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सफल होंगे आप

Amritvani 22


दो छोटे लड़के घर से कुछ दूर खेल रहे थे। खेलने में वे इतने मस्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वे भागते-भागते कब एक सुनसान जगह पहुंच गए। उस जगह एक पुराना कुंआ था और उनमें से एक लड़का गलती से उसमें जा गिरा। ‘बचाओ-बचाओ’, वह चीखने लगा। दूसरा लड़का एकदम से डर गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। लेकिन उस सुनसान जगह कहां कोई मदद को आने वाला था। फिर लड़के ने देखा कि कुंए के करीब ही एक पुरानी बाल्टी और रस्सी पड़ी हुई है। उसने तेजी दिखाते हुए तुरंत रस्सी का एक सिरा वहां गड़े एक पत्थर से बांधा और दूसरा सिरा नीचे कुएं में फेंक दिया। कुएं में गिरे लड़के ने रस्सी पकड़ ली, अब वह अपनी पूरी ताकत से उसे बाहर खींचने लगा। अथक प्रयास के बाद वह उसे ऊपर तक खींच लाया और उसकी जान बचा ली। जब गांव में जाकर उन्होंने यह बात बताई तो किसी ने भी उन पर यकीन नहीं किया। एक आदमी बोला,‘तुम एक बाल्टी पानी तो निकाल नहीं सकते, इस बच्चे को कैसे बाहर खींच सकते हो, तुम झूठ बोल रहे हो।’ तभी एक बुजुर्ग बोला- ‘यह सही कह रहा हैं क्योंकि वहां पर इसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था, और वहां इसे कोई यह कहने वाला नहीं था कि तुम ऐसा नहीं कर सकते।’ अधिकतर लोग इसलिए सफल नहीं हो पाते हैं कि वे ऐसे लोगों की बातों में आ जाते हैं जो न खुद कामयाब होते हैं और न इस बात में यकीन करते हैं कि दूसरे कामयाब हो सकते हैं। इसलिए अपने दिल की सुनें, आप सब कुछ कर सकते हैं जो आप करना चाहते हैं, आपको भगवान ने विशिष्ट शक्तियों के साथ पैदा किया है। अत: स्वयं पर संशय करना छोड़ें और सफलता की और बढ़ चलें।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img