जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: बुधवार की सांय आयोजित अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ पूर्व अध्यक्षा विजय लक्ष्मी वर्मा के क्लब की विगत दो वर्षों की उपलब्धियां बता कर किया गया। इसके उपरांत पूर्व अध्यक्षा ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवीन कार्यकारिणी में निधि राजपूत क्लब अध्यक्ष एवम श्वेता शर्मा को सचिव चुना गया।
नीति एरन को उपाध्यक्ष, रितिका शर्मा कोषाध्यक्ष, शालिनी रस्तोगी को आईएसओ एवं रीना वर्मा सर्वसम्मिति से आडिटर मनोनीत किया गया। पूर्व अध्यक्षा ने नवीन अध्यक्षा निधि राजपूत एवं सचिव श्वेता शर्मा को कालर पहनाकर तथा सदस्यों लेपेल पिन लगा कर पद प्रदान किया।

