Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

भूमाफियाओं ने किया कन्या इंटर कालेज की भूमि पर कब्जा

  • अधर में लटकी कालेज निर्माण की करोड़ों की धनराशि

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: सहकारी समिति बाग प्रबंधक उत्तर प्रदेश की भूमि पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा करने के कारण उक्त भूमि पर कन्या इंटर कॉलेज बनाने के लिये शासन द्वारा भेजी गई चार करोड़ 70 लाख की धनराशि अधर में लटकी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला में खसरा संख्या नम्बर 319 में लगभग 0.8350 हैक्टेयर कृषि भूमि सहकारी समिति बाग प्रबंधक प्रधान उत्तर प्रदेश मीरापुर मोदीवाला के नाम पर दर्ज है।

जिसपर लगभग पिछले तीस वर्षों से कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर खेती बाड़ी कर रहे हैं। उक्त भूमि को अवैध कब्जा धारियों से मुक्त कराकर उस पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। साथ ही इस भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए ग्राम प्रधान अय्यूब अंसारी के नेतृत्व में ग्रामवासी नईम अहमद, शाहिद हुसैन, अनिल कुमार, राजकुंवर, मनोज कुमार, मौहम्मद उमर, जलालुद्दीन, इरशाद, रोहिताश, आनंद सिंह आदि ने एसडीएम धामपुर को एक ज्ञापन सौंपकर उक्त भूमि को खाली कराने की मांग की थी।

पंचायत के प्रस्ताव पर अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उक्त भूमि पर कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण हेतु 4 करोड़ 70 लाख की धनराशि भी आवंटित कर दी गयी,लेकिन अभी तक कब्जाधारियों द्वारा उक्त भछमि खाली नहीं करने के चलते इन्टर कॉलेज का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

इस सम्बन्ध में तहसीलदार धामपुर रमेशचन्द चौहान का कहना है कि वर्तमान समय में भूूमि समिति के नाम दर्ज है जो कि ग्राम समाज के नहीं है। अभिलेखों की जांच के बाद ही कोई निर्णय किया जायेगी। उधर इस सम्बन्ध में एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र मोहन का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img