Home Uttar Pradesh News Bijnor बिजनौर में शांति पूर्वक सम्पन्न हुई जुमे की नमाज

बिजनौर में शांति पूर्वक सम्पन्न हुई जुमे की नमाज

0
बिजनौर में शांति पूर्वक सम्पन्न हुई जुमे की नमाज

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: शुक्रवार को विशेष रूप से पुलिस प्रशासन अलर्ट रहता है। इस बार ईद के पर्व से पूर्व जुमे की नमाज शांति पूर्वक सम्पन्न हो सके इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस वि•ााग के अधिकारियों ने क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। अधिकारियों से लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथ आगामी त्योहारों को प्रेम के साथ मनाने की अपील की।

जनपद की विभिन्न मस्जिदों पर बड़ी संख्या मेें पुलिस बल तैनता रहा। जिला मुख्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह व शहर कोतवाल रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने पुलिस बल के साथ मिलकर क्षेत्र में पैदल गश्त किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जनपद में सभी जगह जुमे की नमाज शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।