जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जिला अधिकारी बिजनौर एवं निदेशक सामाजिक वानिकी विभाग के निदेर्शानुसार निर्धारित 400 वृक्षों के व्रक्षारोपण का लक्ष्य पूर्ण किया। जिसके अंतर्गत कॉलेज कैम्पस, बैराज घाट, तिमरपुर रोड, इन्दिरा पार्क, धर्मनगरी मार्ग आदि स्थानो पर बकेन, सहजन, सागोन, यूकेलिप्टिस, जामुन, अर्जुन आदि पौधों को वृक्षारोपण संस्था प्राचार्य प्रो. डा. महेंद्र सिंह कौरव के मार्गदर्शन मे किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिक्षकों व छात्र, छात्राओे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था सचिव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, फल, छाया , लकड़ी ,औषधि आदि देते है।

