Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

निगम ने विशेष अभियान चलाकर कांवड़ रूट कराया अतिक्रमण मुक्त

  • अंबाला रोड के स्थायी अतिक्रमण पर चली जेसीबी

जनवाणी संवाददाता|

सहारनपुर: नगर निगम ने आज शहर में अम्बाला रोड व देहरादून रोड पर कांवड़ रुट को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया और करीब 80 दुकानों से अतिक्रमण हटवाया। अंबाला रोड पर सड़क किनारे किया स्थायी अतिक्रमण जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि यदि उनकी दुकानों के बाहर सामान या किसी तरह का अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त कर भारी जुमार्ना लगाया जायेगा।

नगरायुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी के नेतृत्व में सोमवार को अंबाला रोड पर निगम सीमा से लेकर देहरादून रोड पर राकेश कैमिकल तक कांवड़ रुट अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। अंबाला रोड, कुतुबशेर, देहरादून चौक, जेल चुंगी तथा राकेश कैमिकल तक करीब 80 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। अधिकांश दुकानदारों द्वारा अस्थायी अतिक्रमण किया गया था।

जिसे दुकानदारों द्वारा चेतावनी देने पर स्वयं हटा लिया गया। अंबाला रोड स्थित कब्रिस्तान के बाहर सड़क किनारे भी कुछ लोगों द्वारा दीवार बनाकर अतिक्रमण किया गया था,उसे भी जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर हटाया गया। कर्नल नेगी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनका सामान भी जब्त किया जायेगा और उनसे भारी जुमार्ना भी वसूला जायेगा। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की टीम और निगम राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img