- यूनिवर्सिटी से गठित उड़ाका दल की टीम ने की कार्रवाई
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मां शांकुंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर के द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा के लिए 4844 में परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के लिए मंगलवार को कार्यवाहक कुलसचिव कमल कृष्ण ने सचल दस्तों के साथ महाविद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी।
परीक्षा अवधि में कार्यवाहक कुलसचिव कमल कृष्ण द्वारा जनपद सहारनपुर के इस्लामिया डिग्री कॉलेज सहारनपुर, मुन्नालाल जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज सहारनपुर का निरीक्षण किया। परीक्षा समन्वयक डा. चन्द्रशेखर एवं विश्वविद्यालय उड़ाका दल ने डा. ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में शामली के वीवी कॉलेज, विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना, आरके पीजी कॉलेज शामली का औचक निरीक्षण किया गया।
परीक्षा समन्वयक एवं उड़ाका दल द्वारा आके पीजी कॉलेज शामली में बीएड प्रथम वर्ष दो छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुये पकड़ा गया। दोनों छात्रों के विरूद्ध यूएफएम की कार्यवाही की गई।

